अंकित वर्मा
केंद्रीय विद्यालय हायुलियांग के छात्र अंकित वर्मा ने राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (RSBVP) 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय स्तर पर चयनित होने के बाद उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, ईटानगर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मक सोच एवं समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।